भाजपा विधायक राम कदम को पुणे की लड़की ने दी चुनौती, आ रही हूं मुंबई छू कर तो दिखाओ. - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

बुधवार, 5 सितंबर 2018

भाजपा विधायक राम कदम को पुणे की लड़की ने दी चुनौती, आ रही हूं मुंबई छू कर तो दिखाओ.


राम कदम, बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। अमूमन वो सधे अंदाज में बयान देते हैं, लेकिन एक बयान के बाद वो हर किसी के निशाने पर आ गए। उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की किसी लड़की को पसंद करता है तो वो उसे भगाने में मदद करेंगे। लेकिन बयान पर बढ़ते हुए विवाद के बाद उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। ये बात अलग है कि पुणे की एक लड़की मिनाक्षी पाटिल ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें इतनी शक्ति हो तो वो उसे छू कर दिखाएं।

राम कदम को चुनौती देते हुए मिनाक्षी कहती हैं कि आप के वक्तव्य से मराठी संस्कृति का अपमान हुआ है। वो आप की चुनौती को स्वीकार करती है। वो मुंबई आएगी और देखेगी कि आप क्या करते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वो कहती है कि आप जिस तरह से लड़कों के बीच बात कर रहे थे उससे साफ है कि आप के दिल में महिलाओं के लिए कितना सम्मान है। मिनाक्षी आगे कहती हैं कि ये समझ के बाहर है कि बड़े ओहदों पर लोग इस तरह की हल्की बाते क्यों करते हैं।


बीजेपी विधायक यानी एमएलए राम कदम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़कों से कहते हैं कि वो उनके लिए लड़कियों का 'अपहरण' करेंगे। मुंबई के घाटकोपर से विधायक राम कदम का ये वीडियो जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले दही-हांडी आयोजन का है। अपने इस वीडियो से वो विवादों में आ गए हैं। मदद करने के लिए उन्होंने लड़कों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

राम कदम ने आयोजन में लड़कों से कहा, 'जब भी आपको मेरी जरूरत हो, मुझे कॉल करो। मान लें कि आपने एक लड़की को प्रपोज किया है और वह तैयार नहीं है और आपको मदद चाहिए। यह गलत होगा लेकिन मैं मदद करूंगा। मैं क्या करूंगा? मैं जाऊंगा और आपके माता-पिता से बात करूंगा, और यदि वे कहते हैं कि उन्हें लड़की पसंद हैं, तो मैं उसका 'अपहरण' कर लूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें