नहि रहे तारक 'मेहताके' "डॉ. हाथी भाई"हार्टअटैक से हुआ निधन. - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

सोमवार, 9 जुलाई 2018

नहि रहे तारक 'मेहताके' "डॉ. हाथी भाई"हार्टअटैक से हुआ निधन.



सोनपेठ/मुंबई (राजेश खेडकर) दि. ०९जुलाई २०१८

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉक्टर हंसराज हाथी का रोल निभानेवाले एक्टर कवि कुमार का आज निधान हो गया है। खबरों के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में हार्टअटैक से निधन हो गया है। इस अभिनेता के मौत से टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी काफी झटका लगा है। कवि कुमार काफी लंबे वक्त से टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा से जुड़े थे।
कॉमेडी सीरियल ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटीके ऐसे सदस्य थे जिनसे हर कोई प्यार करता था और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे। शो में वे डॉक्टर थे लेकिन ओवरवेट डॉक्टर थे। उन्हें हर कोई बहुत प्यार करता था। जानकारी के मुताबिक उनकी तबियत पिछले तीन दिनों से ठीक नहीं थी। पिछली रात उन्हें कोमा में शिफ्ट किया गया था। जानकारी मिली है कि  कवि कुमार आजाद को मीरा रोड स्थित वोकहार्ड हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। सूत्रों की माने तो कुछ घंटों पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह दुखद और आश्चर्यचकित कर देने वाली ख़बर मिलने के बाद फिल्म सिटी में चल रहे शूट को कैंसिल कर दिया गया है।

कवि कुमार काफ़ी मिलनसार और हंसमुख किस्म के इंसान थे।  उन्होंने आमिर खान की फिल्म मेला और फंटूश सहित कई फिल्मों में भी काम किया था।कवि कुमार ने आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ और परेश रावल के साथ फिल्म ‘फंटूश’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

आरजे आलोक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी जानकारी
कवि कुमार की हुई निधन की जानकारी आरजे आलोक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में डॉ. हंसराज हाथी का हार्टअटैक से निधन हो गया है।’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें