महाराष्ट्र: चलती बस में किया लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिराफ्तार.
मुंबई: शिर्डी और मुंबई के बीच बस यात्रा के दौरान एक बालिका का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय गोरेगांव निवासी 32 वर्षीय सोपान निवरूत्ती उगाले को अपराध शाखा की यूनिट -12 ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य 13 जून की रात में बस द्वारा शिरडी से मुंबई की यात्रा कर रहे थे.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी अहमदनगर जिले में संगमनेर से बस में चढ़ा था. जब पीड़िता के परिवार के सदस्य सो रहे थे, उस समय आरोपी ने बालिका का यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने घर पहुंचने पर इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उत्तरी मुंबई के कुरार पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें