अमरीका दाइश का समर्थन करके क्षेत्र को अस्थिर करना चाहता हैःहमिद करज़ई. - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 17 जून 2018

अमरीका दाइश का समर्थन करके क्षेत्र को अस्थिर करना चाहता हैःहमिद करज़ई.

अमरीका दाइश का समर्थन करके क्षेत्र को अस्थिर करना चाहता हैःहमिद करज़ई.


अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका क्षेत्र को अस्थिर बनाने के लिए इस देश में दाइश का समर्थन कर रहा है।
हामिद करज़ई ने रशा टूडे से बात करते हुए अफ़ग़ानिस्तान को अमरीका की नीतियों की बलि बताया और कहा कि वाॅशिंग्टन, इस देश को अशांत बना कर पूरे क्षेत्र में अशांति फैलाने के प्रयास में है। अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने विश्व समुदाय से मांग की कि वह आतंकवाद से सही अर्थ में संघर्ष के लिए अमरीका पर दबाव डाले।
अफ़ग़ानिस्तान की जनता और अधिकारी भी बारंबार कह चुके हैं कि अमरीका, आतंकी गुट दाइश का समर्थन करके अफ़ग़ानिस्तान में इस गुट की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास में है। अमरीका ने वर्ष 2001 में आतंकवाद से संघर्ष और अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापना के बहाने हमला किया था लेकिन तब से लेकर अब तक इस देश में शांति स्थापित नहीं हुई है बल्कि अशांति, असुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी में अत्यधिक वृद्धि हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें