पाथरी तालुका सूदखोर साहूकारों के पीड़ितों पर अत्याचार के विरूद्ध मार्दर्शन और कार्रवाई करने की मांग !
संवाददाता,पाथरी.पाथरी तालुका सूदखोर साहूकारों के पीड़ितों पर अत्याचार के विरूद्ध मार्दर्शन और कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर परभणी और DDR सहायक निबंधक सहकारी संस्था परभणी से पाथरी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मुलाक़ात और निवेदन:
एक पीड़ित शेतकरी भी साथ में थे, जिन्होंने इन साहूकारों के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया था मगर संघर्ष समिति से मुलाक़ात के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया और साहूकार के विरुद्ध हक़ की लड़ाई लड़ने का मन बनाते हुए कलेक्टर और DDR में निवेदन दिया।
संघर्ष समिति से डॉ.जगदीश शिंदे,किरण घुमरे पाटिल,मो. शफ़ी फ़ारूक़ी ,पीड़ित शेतकरी भीमराव घांडगे इत्यादि उपस्थित थे।
सर्वधर्मीय सर्वपक्षीय पाथरी संघर्ष समिति पाथरी साहूकारों से पीड़ित लोगों की मदद के लिए काम करने के लिए आगे आयी है,पीड़ित ज़रूर संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें