UPSC रिजल्टः ज़कात फाऊंडेशन का दबदबा बरक़रार, 52 मुस्लिम स्टूडेंट्स में ZFI के 26 स्टूडेंट्स- देखें पूरी लिस्ट!
संवाददाता.नई दिल्ली – शुक्रवार को आए UPSC के फाइनल रिजल्ट में 26 उन मुस्लिम युवाओं के नाम शामिल हुए हैं जिन्होंने जक़ात फाउंडेशन की मदद से कोचिंग कर UPSC की तैयारी की थी।पिछले साल की तुलना में इस बार 10 बच्चे ज्यादा चुने गए हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि जक़ात फाउंडेशन जक़ात (दान) के पैसों से चलता है।
इस साल जक़ात की मदद से IAS और आईपीएस बनने वाले युवाओं में सबसे अधिक यूपी और केरल से 9-9 युवा हैं।जबकि जम्मू-कश्मीर से तीन और महाराष्ट्र-बिहार से 2-2 युवा हैं।पिछले साल के मुकाबले इस बार लड़कियों की संख्या कम है।पिछले साल जहां 4 लड़कियों ने जक़ात की मदद से ये परीक्षा पास की थी तो इस बार ये संख्या सिर्फ 2 है।लेकिन सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों के लिए जक़ात फाउंडेशन की मदद पाना आसान नहीं है।
जक़ात की मदद पाने के लिए पहले सिविल सर्विस प्री परीक्षा स्तर की परीक्षा पास करनी होती है।उसके बाद इंटरव्यू भी पास करना होता है।इस परीक्षा का आयोजन जक़ात फाउंडेशन ही करता है।तो जक़ात फाउंडेशन की मदद पाने का क्या है तरीका और कैसे तैयारी कराती है युवाओं को।आइए जानते हैं खुद जक़ात फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर सैय्यद जफर महमूद से। जो खुद भी सिविल सर्विस से रिटायर्ड हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें