सऊदी अरब के युवराज ने माना बशर अल असद का सत्ता से बाहर जाना ना मुमकिन है! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

सऊदी अरब के युवराज ने माना बशर अल असद का सत्ता से बाहर जाना ना मुमकिन है!

सऊदी अरब के युवराज ने माना बशर अल असद का सत्ता से बाहर जाना ना मुमकिन है!



सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद के सत्ता से अलग होने की संभावना से इनकार को सीरिया में सऊदी समर्थित आतंकवादी गुटों की पराजय स्वीकार करने के बराबर माना जा रहा है।

अमरीकी पत्रिका टाइम को दिए गए इंटरव्यू में मोहम्मद बिन सलमान ने स्वीकार किया कि सीरिया में बशार असद की सत्ता पर पकड़ मज़बूत है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि सीरिया में ईरानियों को आज़ाद छोड़ना असद के हित में नहीं है।

ग़ौरतलब है कि सीरिया में सऊदी एवं पश्चिमी समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ लड़ाई में सहयोग के लिए सीरियाई सरकार ने औपचारिक रूप से ईरान को आमंत्रित किया था।

ईरान, हिज़्बुल्लाह और रूस के सहयोग से असद सरकार ने आतंकवादी गुटों के क़ब्ज़े से अधिकांश इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है, यही कारण है कि सऊदी युवराज ने अपनी असफलता को स्वीकार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें