नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में, एक आत्मघाती हमले में 15 लोग हताहत और घायल हुए हैं। - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में, एक आत्मघाती हमले में 15 लोग हताहत और घायल हुए हैं।

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में, एक आत्मघाती हमले में 15 लोग हताहत और घायल हुए हैं।


फ्रांसीसी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में हुए आत्मघाती धमाके के कारण 15 लोगों के मारे जाने व घायल होने की सूचना है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार रविवार को हुए इस धमाके में 2 लोगों के मारे जाने की पुष्टि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कर दी है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि रविवार को बोर्नो में हुआ आत्मघाती हमला 13 और 18 वर्ष की लड़कियों ने अंजाम दिया है। पुलिस आत्मघाती हमला करने वाली लड़कियों की पहचान के लिए जांच में जुट गई है।

यह आत्मघाती धमाका नाइजीरिया के मीदोगोरी प्रांत की राजधानी बोर्नो में हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हाराम आए दिन आतंकी कार्यवाहियों को अंजाम देता रहता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें