मोदी के सांसद का दावा, ‘कठुआ में रेप के बाद बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ’ - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

मोदी के सांसद का दावा, ‘कठुआ में रेप के बाद बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ’

मोदी के सांसद का दावा, ‘कठुआ में रेप के बाद बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ’

जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में आठ साल की मासूम से रेप और हत्या की घटना ने जहां एक ओर पूरे भारत को हिला दिया है वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के खंडवा से सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने एक बड़ा दावा किया है। नंदकुमार चौहान ने कहा है कि रेप के बाद बच्ची की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।

भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान का कहना है, ‘’जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हुआ उसमें पाकिस्तान का हाथ हैं। उन्होंने कहा कि ‘’कश्मीर में जिस मासूम के साथ रेप हुआ उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हैं, उसने ही भारत में फूट डालने के लिए आरोपियों के समर्थन में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए हैं’’।

इतना ही नहीं भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान के पास जम्मू-कश्मीर की जनसंख्या को लेकर भी ग़लत आंकड़े हैं। उनके मुताबिक़ कश्मीर में एक प्रतिशत भी हिन्दू नहीं रहते, जबकि वर्ष 2011 में आई जनगणना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की कुल जनसंख्या 125.41 लाख हो गई थी, जिसमें हिंदुओं की जनसंख्या 35.66 लाख तक पहुंच गई है, जो कश्मीर की कुल जनसंख्या का 28.43 प्रतिशत।



गुस्सा नहीं हैरानी होती है लोगों की उस सोच पर जो रूह को छलनी कर देने वाली गैंग रेप जैसी वारदात में भी धर्म और मज़हब ढूंढ लेते हैं। लोग कहते हैं कि उस बच्ची के बलात्कारियों को छोड़ दो जिन्होंने कठुआ के एक मंदिर में अपनी हवस मिटाई थी।

दिल पर हाथ रख कर कहिएगा। ऐसे लोगों को धर्म के नाम पर छोड़ भी दें तो क्य़ा इसके अपने ही धर्म के लोग या इसके अपने क़रीबी-रिश्तेदार अपने ही घर की किसी बच्ची को इनके साथ अकेला छोड़ने की हिम्मत करेंगे? इससे पहले कि आप जवाब दें ज़रूरी है उस बच्ची की कहानी एक बार ज़रूर सुन लीजिए। और ये कहानी सिर्फ कहानी नहीं है बल्कि कठुआ की ज़िला अदालत में दर्ज चार्जशीट का हिस्सा है। यानी ये क़ानूनी दस्तावेज़ है।

कठुआ के गांव रासना के आसपास हाल के वक्त में अल्पसंख्यक बकरवाल समुदाय के कुछ परिवार आकर बस गए थे। इसी गांव के देवीस्थान मंदिर का सेवादार संजी राम इस समुदाय के लोगों को गांव से हटाना चाहता था। और उसी ने ये पूरी साज़िश रची। राजस्व अधिकारी के पद से रिटायर संजी राम पड़ोस की 8 साल की एक बच्ची को रोज़ पशुओं को चराने के लिए जंगल जाते हुए देखता था। इसी के बाद उसके दिमाग़ में उस बच्ची को लेकर पाप जागा। वो अपने नाबालिग़ भतीजे को भी इस पाप में शामिल कर लेता है।

10 जनवरी की बात है मंदिर के सेवादार संजी राम भतीजा का भतीजा जानवरों को चरा रही बच्ची पर जंगल में टूट पड़ता है और उसे जंगल के ही एक मंदिर में लेकर पहुंचता है। चार्जशीट के मुताबिक़ मंदिर के प्रार्थना कक्ष में ही वो बच्ची से रेप करता है। फिर वो अपने दोस्त मन्नू को भी बुला लेता है। दोनों फिर से रेप करते हैं। इसके बाद वो अपने चाचा को इसकी ख़बर देता है। संजीराम उससे बेहोशी की दवा मंगवाता है और मंदिर पहुंचता है। दोनों बच्ची को पीटते, रेप करते, पीटते, रेप करते पीटते और फिर रेप करते है इन आरोपियों का यह घिनौना काम कई बार बेहोशी की हालत में भी जारी रहता है।

12 जनवरी को बच्ची के पिता हीरानगर थाने पहुंचता हैं और पुलिस वालों से कहते हैं कि साहब तीन दिन से हमारी बेटी घर नहीं आई। विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया को जांच में लगाया जाता है। टीम में साथ होते हैं, एएसआई प्रवेश कुमार, सुरिंदर कुमार और हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज। इस बीच संजी का भतीजा मेरठ के अपने दोस्त विशाल जंगोत्रा को फोन करके कहता है कि अगर वो आठ साल की बच्ची का रेप करना चाहता है तो फौरन कठुआ आ जाए।

चार्जशीट के मुताबिक़ विशाल अगली ही ट्रेन से कठुआ पहुंच जाता है और बेहोश बच्ची से रेप करता है। तबतक जांच अधिकारी दीपक खजूरिया लड़की का पता लगाते हुए मंदिर पहुंच जाते हैं। लेकिन वो सबको तुरंत गिरफ़्तार करने की बजाय भतीजे के परिवार को ब्लैकमेल करने लगते हैं। चार्जशीट में लिखा है कि वो लड़के को बचाने के एवज़ में डेढ़ लाख रुपए भी वसूल करता है। इसके बाद जब वो मंदिर पहुंचता है तो बच्ची बेहोश पड़ी होती है।

इस बीच संजी राम कहता है कि अब इसकी हत्या करनी होगी, इसपर जांच अधिकारी खजूरिया कहता है कि थोड़ी देर रुक जाओ, मैं भी कुछ कर लूं। इसके बाद वो पुलिस अधिकारी भी उस बच्ची से रेप करता है। उसके बाद सभी फिर से बारी-बारी आठ साल की उस मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं। इसके बाद उसी हालत में उस बच्ची का गला घोंट कर उसे मार देते हैं। फिर उसके सिर को पत्थर से कुचला जाता है और लाश जंगल में फेंक दिया जाता है।

चार्जशीट के अनुसार संजी राम, उसका बेटा विशाल, सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, दो विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया और सुरेंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल तिलक राज और स्थानीय निवासी प्रवेश कुमार पर रेप, मर्डर और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें