मुंबई धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत. - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

मुंबई धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत.

मुंबई धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत.


मुंबई (प्रेट्र)। 1993 के मुंबई बम धमाकों के प्रमुख दोषियों में से एक ताहिर मर्चेंट अलियास ताहिर टकला जिसे मौत की सजा सुनाई गई थी पुणे के एक अस्पताल में आज उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियो ने बताया। पुलिस ने बताया कि यरवडा जेल में सजा काट रहे मर्चेंट को छाती में दर्द के शिकायत के बाद पुणे के सुसन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


यरवडा जेल के एडीजी डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय ने बताया कि रात में 3 बजे छाती दर्द के शिकायत के बाद उसे सैसन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 3 बजकर 45 मिनट पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि मर्चेंट को आबू धाबी से सीबीआइ ने 2010 में गिरफ्तार किया था। तब से ही वह पुणे के यरवडा जेल में अपनी सजा काट रहा था।

मुंबई धमाके का था फाइनेंशियल मैनेजर

पुलिस के अनुसार, मर्चेंट ने मुंबई धमाकों के लिए पैसों का इंतजाम किया था साथ ही वह अन्य षड़यंत्रकारियों टाइगर मेमन और दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ा हुआ था। 2007 में स्पेशल टाडा कोर्ट ने मुंबई धमाके मामले में एक्टर संजय दत्त समेत 100 लोगों को दोषी ठहराया था। पिछले साल सितंबर में स्पेशल कोर्ट ने ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को मौत की सजा सुनाई थी जबकि मुख्य आरोपी अबू सलेम और करीमुल्लाह खान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अपने सहयोगियों को पाकिस्तान में दिलवाया था ट्रेनिंग

कोर्ट ने माना था कि मर्चेंट मुख्य षड़यंत्रकारी था जिसने टाइगर मेमन के साथ भी काम किया था, दोनों ने दुबई में इस षड़यंत्र के बारे में योजना बनाई थी। कोर्ट ने कहा था कि ताहिर ने सभी अपने सहयोगियों के लिए यात्रा, ठहरने का इंतजाम अन्य कामों के लिए पैसों का इंतजाम और पाकिस्तान में ट्रेनिंग करवाने जैसे काम में लिप्त था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें