चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा हम लडाई के लिए इच्छुक नहि लेकिन व्यापारी जंग से डरते भी नहि! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा हम लडाई के लिए इच्छुक नहि लेकिन व्यापारी जंग से डरते भी नहि!

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा हम लडाई के लिए इच्छुक नहि लेकिन व्यापारी जंग से डरते भी नहि!
url


चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि चीन अपने हितों की रक्षा के लिए कोई भी क़ीमत चुकाने से नहीं हिचकिचाएगा।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने चीन से आयात की जाने वाली सैकड़ों चीज़ों पर 50 अरब डालर का टैक्स लगा चुका है जबकि ट्रम्प ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चीन के ख़िलाफ़ और सौ अरब डालर के टैक्स पर विचार करें।
हालिया हफ़्तों के दौरान चीन और अमरीका के बीच व्यापारिक तनाव का असर दुनिया भर के बाज़ारों पर पड़ा है।अमरीका की ओर से चीनी उत्पादों पर टैक्स लगाए जाने के बाद चीन ने भी अमरीका के 106 महत्वपूर्ण उत्पादों पर टैक्स लगा दिया इसके बाद ट्रम्प ने अधिकारियों को नया निर्देश जारी किया है। अमरीकी राष्ट्रपति का यह नया  निर्देश जारी होने के बाद चीन के विदेश मंत्री वींग यी ने कहा कि चीन और अमरीका को दो विश्व शक्तियों की हैसियत से एक दूसरे के साथ बराबरी और सम्मान की बुनियाद पर बर्ताव करना चाहिए, चीन के ख़िलाफ़ व्यापारिक प्रतिबंधों की बड़ी छड़ी लहराकर अमरीका ने ग़लत लक्ष्य का चयन कर लिया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाव फ़िंग ने कहा कि हम लड़ाई नहीं चाहते लेकिन हम व्यापारिक जंग से डरते भी नहीं। उन्होंने कहा कि यदि अमरीका चीन और विश्व समूदाय की ओर से किए जाने वाले विरोध को नज़रअंदाज़ करता है और एकपक्षीय रूप से क़दम उठाता है तो चीन भी कोई क़ीमत चुकाने से नहीं हिचकिचाएगा और अपने देश और जनता के हितों की रक्षा के लिए स्थाइत्व के साथ ज़रूर जवाब देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें