ट्रम्प के कैलीफ़ोर्निया दौरे के विरुद्ध प्रदर्शन
संवाददाता.
सज्जादअली नायाणी
हज़ारों अमरीकियों ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कैलीफ़ोर्निया के दौरे के विरुद्ध विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किए हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पहले कैलीफ़ोर्निया दौरे के विरुद्ध मंगलवार की रात हज़ारों लोगों ने लास एंज्लेस की सड़कों पर मार्च किया और राष्ट्रपति ट्रम्प के विरुद्ध नारे लगाए।
प्रदर्शनकारी अपने हाथों में एेसे प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिन पर ट्रम्प के दौरे के विरुद्ध नारे लिखे हुए थे।
अमरीकी राष्ट्रपति की एमिग्रेशन नीतियों से सीधे रूप से प्रभावित होने वाले शरणार्थियों और पलायनकर्ताओं की भी एक बड़ी संख्या प्रदर्शन में शामिल थी।
इस प्रदर्शन में ट्रम्प विरोधी नारों का वस्त्र पहने एक कुत्ते की तस्वीर भी दिखाई दी जिस पर लिखा हुआ था कि ट्रम्प ने मेरे देश पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
कैलीफ़ोर्निया राज्य में ट्रम्प की नीतियों के विरुद्ध इससे पहले भी कई बार बड़े बड़े प्रदर्शन होते रहे हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कैलीफ़ोर्निया राज्य के गवर्नर के विरुद्ध वाकयुद्ध का नया क्रम आरंभ कर दिया है। ट्रम्प ने राज्य के गवर्नर जेरी ब्राउन की वित्तीय नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह बहुत ही ख़तरनाक खेल, खेल रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कैलीफ़ोर्निया राज्य की नीतियों को ग़ैर क़ानूनी बताते हुए कहा कि इस राज्य ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है।
सज्जादअली नायाणी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें