अमरीकी विदेशमंत्री के अपदस्थ पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं
सज्जाद नोयाणीसंवाददाता.
रेक्स टिलरसन के अपदस्थ किए जाने पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है जबकि डोनल्ड ट्रम्प ने टिलरसन के सहयोगी स्टीव गोल्डन स्टाइन को भी उनके पद से हटा दिया है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को विदेशमंत्री रेक्ट टिलरसन को उनके पद से हटा दिया और सीआईए के प्रमुख माइक पंप्यू को नया विदेशमंत्री नामज़द किया है।
विदेशमंत्री नामज़द किए जाने के बाद माइक पंप्यू ने दावा किया कि वह ट्रम्प के नेतृत्व में अमरीकी सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करेंगे और कांग्रेस की ओर से अपने पद की पुष्टि की स्थिति में अमरीकी राष्ट्रपति की विदेश नीतियों पर अमल को सुनिश्चित बनाने के लिए बेहतरीन कूटनीति का सहारा लेंगे।
बहरहाल टिलरसन के बर्ख़ास्त होने और पंप्यू को विदेशमंत्री के रूप में नामज़द किए जाने पर अमरीका के अंदर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। प्रतिनिधि सभा की विदेश नीति समिति के प्रमुख एड रोइस ने दावा किया है कि टिलरसन के प्रयासों के परिणाम में ईरान की ओर से पाए जाने वाले ख़तरों के मुक़ाबले में अमरीका के लिए नए रास्ते और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पर भी दबाव डालने की रणनीति निर्धारित हुई।
इस बीच सूचना है कि अमरीका के कट्टरपंथी राष्ट्रपति ने रेक्स टिलरसन को विदेशमंत्री के पद से हटाने के बाद उनके सहयोगी स्टीव गोल्डन स्टाइन को भी उनके पद से बर्ख़ास्त कर दिया। कहा जा रहा है कि ट्रम्प ने उप विदेशमंत्री को केवल इस लिए हटाया क्योंकि उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि वह नहीं जानते कि रेक्स टिलरसन को क्यों उनके पद से हटाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें