माॅस्को व लंदन के बीच कूटनैतिक जंग छिड़ी, ब्रिटेन ने 23 रूसी राजनयिकों को बाहर निकाला
संवाददाता.सज्जादअली नायाणी
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस के साथ इस देश के संबंधों में तनाव बढ़ जाने के बाद लंदन रूस के 23 कूटनयिकों को बाहर निकाल रहा है।
टेरीज़ा मे ने बुधवार को कहा कि रूस के 23 कूटनयिकों को एक पूर्व रूसी जासूस को ज़हर दिए जाने के मामले पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ जाने के कारण लंदन छोड़ना पड़ेगा। सर्गेई स्क्रेपल नामक पूर्व रूसी जासूस को जो अपनी बेटी के साथ लंदन में रह रहा था, पिछले सप्ताह एक शाॅपिंग माॅल में बेहोशी की हालत में पाया गया। दोनों की स्थिति चिंताजनक है। ब्रिटेन का दावा है कि इन दोनों पर एक विषैली गैस के माध्यम से जो रूस में बनती है, हमला किया गया है।
टेरीज़ा मे ने संसद में अपने बयान में कहा कि रूस के कूटनयिक इस देश के अघोषित गुप्तचर अधिकारी हैं और उन्हें एक हफ़्ते के अंदर ब्रिटेन छोड़ना होगा। इससे पहले ब्रिटेन ने लंदन में तैनात रूसी राजदूत को भी तलब किया था और स्क्रेपल के हमले की समीक्षा के लिए सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाए जाने की मांग की थी। रूस के राजदूत ने ब्रिटेन को सूचित कर दिया है कि अगर रूसी कूटनयिकों को लंदन से निकाला गया तो फिर अंग्रेज़ कूटनयिक भी रूस में नहीं रह पाएंगे। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने रूस का बहिष्कार करने और उसकी संपत्ति सील करने का भी इरादा ज़ाहिर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें