आज देश विदेश=तेज़्ज़न्युज़24 - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शनिवार, 17 मार्च 2018

आज देश विदेश=तेज़्ज़न्युज़24

आज देश विदेश=तेज़्ज़न्युज़24 

 ट्रॉफीः बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया।

👉🏿निदहास ट्रॉफीः फाइनल में भारत-बांग्लादेश के बीच होगा मुकाबला।

👉🏿निदहास टी20: 18 मार्च को कोलंबो में भारत-बांग्लादेश में भिड़ंत।

👉🏿लंदनः विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर अगली सुनवाई 27 अप्रैल को।

👉🏿राफेलः फ्रांस समझौते को साझा करने को तैयार पर भारत क्यों पीछे- आनंद शर्मा।

👉🏿एनडीए से जुड़े थे कि आंध्र की मांग पूरी होगी, पर नहीं हुईः चंद्रबाबू नायडु।

👉🏿बीजेपी आंध्र प्रदेश को लेकर संवेदनशील नहीं हैः चंद्रबाबू नायडु।

👉🏿अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुला सकते हैं उद्धव ठाकरे।

👉🏿केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करेंगे उद्धव ठाकरे।

👉🏿कांग्रेस अध्यक्ष चाहते हैं कि पार्टी से नौजवान जुड़ें : सुरजेवाला।

👉🏿हसीब डारबु को कैबिनेट से हटाना पीडीपी का आंतरिक मुद्दा: राम माधव।

👉🏿बीजेपी और पीडीपी में कोई मतभेद नहीं : राममाधव।

👉🏿आज से शुरू कांग्रेस के प्लीनरी सेशन के केंद्र में होंगे कार्यकर्ताः सुरजेवाला।

👉🏿कल से शुरू हो रहे कांग्रेस के प्लीनरी सेशन में तय होगी दिशा- सुरजेवाला।

👉🏿ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु ने नोजोमी ओकुहारा को हराया।

👉🏿जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन विवि प्रशासन के खिलाफ सत्याग्रह करेगा।

👉🏿एक रिपोर्ट के मुताबिक लालू प्रसाद के खिलाफ CBI पर दबाव बनाया गयाः राहुल गांधी।

👉🏿डमी स्टूडेंट देती रही एग्जाम, असली छात्रा से प्रिंसिपल ने किया रेप
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से एकबार फिर 16 साल की छात्रा के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा और उसके पिता के मुताबिक, प्रिंसिपल ने एग्जाम में पास कराने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने प्रिंसिपल के अलावा दो अन्य महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हालांकि तीनों ही आरोपी फरार चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम के दौरान स्कूल के पास ही एक घर में छात्रा से रेप किया गया, जबकि इस दौरान उसकी जगह एक डमी स्टूडेंट एग्जाम देती रही। मामला सोनीपत के गोहाना इलाके का है। पीड़िता के पिता ने बताया कि प्रिंसिपल ने उनकी बेटी को एग्जाम में पास कराने के लिए उनसे 10,000 रुपये मांगे थे। वह प्रिंसिपल को कथित राशि देने के लिए राजी भी हो गए थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल ने 13 मार्च को उन्हें अपनी बेटी के साथ गोहाना के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित एक स्कूल पर आने के लिए कहा। वह जब अपनी बेटी के साथ वहां पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें अपनी बेटी उनके एक रिश्तेदार के घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा। दरअसल प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की जगह कोई और लड़की उसका एग्जाम देगी। प्रिंसिपल ने उनसे यह भी कहा कि वह एग्जाम के बाद आकर अपनी बेटी को ले जाएं। हालांकि जब वह एग्जाम खत्म होने के बाद अपनी बेटी को लेने पहुंचे तो बेटी ने अपने साथ रेप की बात बताई। हालांकि पिता जब बेटी की आपबीती सुनने में व्यस्त था, आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि प्रिंसिपल ने दो महिलाओं के सहयोग से उसका रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रिंसिपल और उस घर में रहने वाली दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

👉🏿ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई रिटायर्ड ऑफिसर, अकाउंट से 66 लाख रुपये गायब
अहमदाबाद : गुजरात में साइबर अपराधियों ने ONGC की एक रिटायर्ड महिला अधिकारी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया। अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड ऑफिसर के बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर 65.95 लाख रुपये निकालने के आरोप में एक महिला सहित दो ठगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला द्वारा बताए गए आरोपियों के फर्जी फोन नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारियों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि दोनों गिरफ्तार ठगों ने अब तक इस तरह की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित महिला अधिकारी को ऋचा नाम की आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर फ़ोन किया और इनाम के तौर पर उनके अकाउंट में 71 लाख रुपए जमा करवाने की पेशकश की। हालांकि आरोपी ने पीड़िता के सामने यह शर्त रखी कि इस धनराशि को प्राप्त करने के लिए उन्हें अपना आईडी वेरीफाई करवानी होगी। इसके अलावा फॉर्मल चार्जेज के तौर पर कुछ पैसे भी जमा करवाने होंगे. इस पर पीड़िता को शक हुआ। शंका के समाधान के लिए महिला अधिकारी ने आरोपियों से आरबीआई द्वारा मान्य कोई आईडी भेजने के लिए कहा। इस पर आरोपी महिला ने आरबीआई का एक फर्जी पत्र उन्हें भेज भी दिया, जिससे महिला आसानी से उनके झांसे में आ गई। जैसे ही पीड़िता रिटायर्ड महिला अधिकारी आरोपियों द्वारा बिछाए जाल में फंसीं, आरोपियों ने उन्हें 65.95 लाख रुपए तीन अलग-अलग अकाउंट्स में जमा करवाने को कहा। पीडिता ने वैसा ही किया भी, लेकिन इसके बाद जब आरोपियों ने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं। पीड़िता की शिकायत और मुहैया कराई गई जानकारियों के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान ऋचा भाटिया और राहुल जोशी के रूप में की है।

👉🏿दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जुमा पर भ्रष्टाचार का मामला चलेगा
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य अभियोजक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जाएगा। जुमा का कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों से ग्रस्त रहा था। नेशनल डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रोसिक्यूशन शॉन अब्राहम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मामले पर विचार करने के बाद जुमा के खिलाफ सफलतापूर्वक मुकदमा चलाने की यथोचित संभावनाएं हैं।’’     

👉🏿सीरिया में हमले में 68 लोगों की मौत
बेरूत: सीरिया में दमिश्क के पास विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर पर सेना और रूसी हवाई हमले में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जा वाले शहर पर हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए। कुल मिलाकर कम से कम 68 नागरिक मारे गए। सीरिया में सात वर्षों से गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। जंग पर नजर रखने वाले संगठन ‘ सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि दमिश्क के पास विद्रोहियों के कब्जा वाले पूर्वी घौटा में सीरियाई और रूसी विमानों ने कफ्र बाटना में बमबारी की। कफ्र बाटना में डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों का इलाज किया जा रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज करीब 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इससे पहले 10000 लोगों को वहां से निकाला गया था।     

👉🏿पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 सैन्यकर्मियों की मौत
वाशिंगटन: अमेरिका का एक सैन्य हेलीकॉप्टर पश्चिम इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सात सैन्य कर्मी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह इराक से सीरिया जा रहा एक नियमित सैन्य परिवहन अभियान था। उन्होंने कहा, ‘‘ हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, समझा जाता है कि वे सब मारे गए।’’

एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि गुरूवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों में चार वायुसेना कर्मी शामिल थे। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सिकोरस्की एचएच-60 पेव हॉक हेलीकॉप्टर के हादसे की वजह दुश्मन की गतिविधियां नहीं लगती। वायुसेना तलाश एवं बचाव कार्यों के लिए इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती है। गुरूवार को एक जगह से दूसरी जगह चक्कर लगाते समय वह अंबार प्रांत के कायम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।         

👉🏿पाकिस्तान की अदालत ने मुशर्रफ के पासपोर्ट के निलंबन का आदेश दिया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ को शुक्रवार को उस समय करारा झटका लगा जब उनके खिलाफ राजद्रोह के एक गंभीर मामले की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने सरकार को उनके पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को निलंबित करने के लिए अधिकृत कर दिया। पिछले सप्ताह विशेष अदालत ने दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने और उनकी सारी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया। अदालत 2007 में देश में आपात स्थिति लागू करने को लेकर ‘भगोड़ा अपराधी’ के खिलाफ दायर राजद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही है। मुशर्रफ (74) पर 2007 में आपातकाल लागू करने को लेकर मार्च, 2014 में राजद्रोह के आरोप लगाए गए थे। इस दौरान कई वरिष्ठ न्यायाधीशों को नजरबंद कर लिया गया था और100 से अधिक जजों को उनके पदों से हटा दिया गया था। विशेष अदालत ने इससे पहले गृह मंत्रालय को मुशर्रफ की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से संपर्क करने को कहा था। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने विशेष अदालत के चार पृष्ठ के आदेश को उद्धत करते हुए कहा है कि अगर मुशर्रफ गृह मंत्रालय को सुरक्षा के लिए लिखित आग्रह करने में विफल रहते हैं तो सरकार आरोपी की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने, उसके राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट को निलंबित करने की दिशा में कदम उठा सकती है। अगर संघीय सरकार उनके पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को निलंबित कर देती है तो वह किसी देश की यात्रा नहीं कर पाएंगे। राजद्रोह के मामले में दोषी करार दिए जाने पर फांसी या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें