- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्‍मीर को भारत से अलग कर दे: राजनाथ सिंह

अगरतला,04 फरवरी (एएनएस)। त्रिपुरा के अगरतला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान पर जमकर बरसे। गृह मंत्री ने कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्‍मीर को भारत से अलग कर दे। उन्‍होंने कहा कि भारत को परेशान करने और तोड़ने की कोशिश करने वाला देश कश्‍मीर में नापाक हरकत करता है। राजनाथ ने कहा कि पाकिस्‍तान कहता है कि कश्‍मीर को भारत से अलग कर देगा। किसी ने मां का दूध पिया है जो कश्‍मीर से भारत से अलग कर दे। कश्‍मीर हमारा था, है और रहेगा।
वहीं त्रिपुरा की वाम मोर्चा सरकार पर भ्रष्टाचार के कई मामलों में फंसे होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से अपील की कि वे 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य की वामपंथी सरकार को सत्ता से बेदखल कर भाजपा को एक मौका दें।
बरजाला इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि भाजपा के नौ साल के शासनकाल में एक भी मंत्री किसी घोटाले में शामिल नहीं पाया गया जबकि इसके उलट त्रिपुरा की वाम मोर्चा सरकार के 25 साल के शासनकाल में बेरोजगारी, भूखमरी और हिंसा का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए भाजपा राज्य में एक मौका मांग रही है। इस रैली के दौरान उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में हुए घोटालों को लेकर भी यूपीए सरकार पर सवाल उठाए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें