हड़ताल पर गए देश के 3 लाख डॉक्टर, OPD सेवाएं ठप
नई दिल्ली, 02 जनवरी।
नेशनल मेडिकल बिल बनाने के सरकार के नए प्रस्ताव के खिलाफ आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े देश के 3 लाख से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ये हड़ताल जारी रहेगी। देश के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के ओपीडी बंद हैं। एक दिन की इस हड़ताल से मरीजों को कितनी परेशानी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मुंबई, बैंगलुरू, तमिलनाडु, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों में लगभग मेडिकल सेवाएं ठप है। बस इमरजेंसी सेवाएं मिल सकती हैं।
सरकार मेडिकल बिल ला रही है, इस बिल के विरोध में ही ये हड़ताल बुलाई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर ये बिल आता है तो इससे इलाज बहुत महंगा हो जाएगा। ये दिन मेडिकल इतिहास में काला दिन बन जाएगा। इस बिल के आने से निजी मेडिकल कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा मजबूत होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें