- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शनिवार, 13 जनवरी 2018

जस्टिस कुरियन बोले-न्यायपालिका में लोगों का भरोसा जीतने के लिए यह किया


कोच्चि, 13 जनवरी (एएनएस)।
देश के चीफ जस्टिस के खिलाफ एक तरह से बगावत का कदम उठाने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों में एक जस्टिस कुरियन जोसेफ ने भरोसा जताया कि उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं उनका समाधान होगा। जस्टिस कुरियन ने एक दिन पहले दिल्ली में अन्य तीन जजों के साथ केस के चुनिंदा तरीके से आवंटन और कुछ न्यायिक फैसले के विरूद्ध आवाज उठाई है। उनके और तीन अन्य न्यायाधीशों के प्रेस कांफ्रेंस के एक दिन बाद जोसेफ ने कहा कि उन्होंने न्याय और न्यायपालिका के हित में काम किया।
स्थानीय न्यूज चैनलों ने कल के घटनाक्रम पर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां के निकट कलाडी में उनके पैतृक घर का रूख किया तो जस्टिस जोसेफ ने कहा, ''न्याय और न्यायपालिका के पक्ष में खड़े हुए। यही चीज कल वहां (नयी दिल्ली में) हमने कहा। उन्होंने कहा, ''एक मुद्दे की ओर ध्यान गया है। ध्यान में आने पर निश्चित तौर पर यह मुद्दा सुलझ जाएगा। न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा कि ''न्यायाधीशों ने न्यायपालिका में लोगों का भरोसा जीतने के लिए यह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें