- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 31 दिसंबर 2017

मणिपुर में तीन आतंकवादी गिरफ्तार

इंफाल, 31 दिसंबर (एएनएस)। इंफाल के पूर्वी जिले में सुरक्षा कर्मियों ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
असम राइफल्स ने कल रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ये तीन आतंकवादी यूनाइटेड नगा पीपुल काउंसिल के सदस्य हैं। इन्हें पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से पांच राउंड गोली के साथ एक नौ मिमी का पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें