- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 31 दिसंबर 2017

चुनाव के दौरान लम्बित फाइलों के भुगतान पर अध्यक्ष की भृकुटि टेढ़ी, होगी जांच

गाजीपुर,31दिसंबर (एएनएस)। चुनाव आचार संहिता के दौरान नगरपालिका सदर में अधिशासी अधिकारी द्वारा लाखों रुपये के गोलमाल  का मामला पकड़ में आया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तत्‍कालीक अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने कार्य काल के दौरान  स्ट्रीट लाईट के खंभो व स्ट्रीट लाईट के बल्‍बों आदि को मानक के अनुसार नही पाये जाने पर,मानक को पूरा न करनेवाले कार्यों की लगभग एक दर्जन फाइलों पर  आब्‍जेक्‍शन लगा भुगतान रोक दिया था।
उधर 5 अगस्‍त को आचार संहित लागू हो गयी और अध्‍यक्ष का कार्यकाल समाप्‍त हो गया। उस समय अधिशासी अधिकारी और लेखाधिकारी ने इसका लाभ उठाते हुए  भुगतान की लंबित फाईलों के कागजातों में हेरा-फेरी कर लाखों का भुगतान कर दिया।पता चला है कि इसमें लगभग60 से 70 लाख रुपये का गोलमाल किया गया है। मामला संज्ञान में आते ही नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल ने निकाय चुनाव के दौरान आचार संहित लगने के तारीख 5 अगस्‍त से शपथ ग्रहण 12 दिसंबर तक किये गये सभी भुगतान की फाइलोंं को अधिशासी अधिकारी से तलब किया है। अध्‍यक्ष के कड़े रुख से नगरपालिका कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।इस संदर्भ में अध्‍यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है सभी फाईलों केे जांच के बाद ही पता चलेगा कि कितने लाख का गोलमाल किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें