रोहिंग्या मूसलमानों के आंतकियोसे जूडे होने के कोई भी सबूत नहि मिले.बीएसएफ.
TZ24विशेष.प्रतिनिधी.
म्यांमार में बोद्ध चरमपंथियों और म्यांमार की
सेना के अत्याचारों से अपनी जान बचाकर
भारत पहुंचे रोहिंग्या मुस्लिमों का फिलहाल
किसी भी आंतकी संगठनों के साथ कोई लिकं
सामने नहीं है.
सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा
ने इस सबंध में बुधवार को कहा कि अभी तक
सुरक्षा बलों को किसी भी रोहिंग्या
मुसलमानों के टेरर ग्रुप से लिंक होने के कोई सबूत
नहीं मिले हैं. ध्यान रहे केंद्र की मोदी सरकार
ने रोहिंग्या मुस्लिमों के आतंकी संगठनों के
कथित रिश्तों के हवाला देकर वापस भेजने पर
जोर दिया था.
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय खुफिया
एजेंसियां रोहिंग्या मुसलमानों के संबंध में
आतंकी होने की होने की कोई जानकारी देती
हैं तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा.
शर्मा ने बताया कि इस साल के अक्टूबर माह तक
बीएसएफ ने 87 रोहिंग्या शरणार्थियों को
गिरफ्तार किया था, जिसमें से 76 को वापस
बांग्लादेश भेज दिया गया है. उन्होंने कहा,
‘हमारे आंकलन में रोहिंग्या शरणार्थियों के
किसी भी आतंकी समहों से लिंक होने की
सूचना नहीं मिली है.’
उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि उनकी
गिरफ्तारी के दौरान उनके पास कोई हातियार या गोला बारूद भी नहि मिला.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें