- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

कुलभूषन जाधव से मुलाकात के बाद शाम को ही वापस लौट जाएंगा उनका परिवार : मीडिया

इस्लामाबाद, 25 दिसंबर (एएनएस) । पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का परिवार उनसे मिलने और इस्लामाबाद में महज कुछ घंटे गुजारने के बाद आज वापस भारत लौट जाएगा। स्थानीय मीडिया में इस आशय की खबरें आयी हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जाधव को भारतीय जासूस होने का दोषी ठहराते हुए उसे मौत की सजा सुनायी है।

जाधव की मां और पत्नी दुबई के रास्ते आज सुबह इस्लामाबाद पहुंचे। वह भारत वापस लौटने से पहले इस्लामाबाद में करीब सात घंटे रूकेंगे ।

नयी दिल्ली-इस्लामाबाद के बीच सीधी उड़ानें बहुत कम ही हैं। दोनों शहरों के बीच जो एक स्टॉप वाली उड़ानें हैं, उसमें भी 10 घंटे का वक्त लगता है।

डॉन न्यूज के अनुसार, जाधव का परिवार आज ही ओमान के रास्ते भारत वापस लौट जाएगा। वह ओमान एयर से मस्कट पहुंचेंगे, जहां से एयर इंडिया के विमान से नयी दिल्ली जाएंगे।

इस्लामाबाद हवाईअड्डा अधिकारियों के अनुसार, ओमान एयर की उड़ान आज आज शाम सवा छह बजे इस्लामाबाद से रवाना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें