- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017


राजस्थान के विकास के मुद्दे पर यूनुस खान ने सचिन पायलट को खुली बहस के लिए चुनौती दी।

=====
राजस्थान के विकास के मुद्दे पर ट्रांसपोर्ट और पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट को खुली बहस की चुनौती दी है। 13 दिसम्बर को झुंझुनूं में आयोजित सरकार के राज्य स्तरीय समारोह में यूनुस खान ने कहा कि सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर पायलट मीडिया में गलत बयानी कर रहे हैं। मैं पायलट के सामने सही तथ्य रखना चाहता हंू। उन्होंने कहा कि पायलट किसी भी टीवी चैनल अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मुझ से बहस कर लें। यदि पायलट सार्वजनिक स्थान पर बहस करने से डरते हैं तो मैं जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के अंदर भी पायलट से मुकाबला करने को तैयार हंू। मैं पायलट को यह भरोसा दिलाना चाहता हंू कि कांग्रेस कार्यालय में मेरे साथ कोई सुरक्षा कर्मी नहीं होगा और मैं अकेले ही कार्यालय में प्रवेश करुंगा। पायलट केन्द्र की कांग्रेस सरकार के दस वर्ष और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्यौरा लेकर आ जाए और मैं वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चार वर्ष में हुए कार्यो का लेखाजोखा लेकर आऊंगा। मैं पायलट को बताना चाहता हंू कि कांग्रेस के मुकाबले में भाजपा ने चार वर्षों में पांच गुना अधिक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में काम नहीं होने को लेकर पायलट गलत बयानी कर रहे हैं। यदि पायलट में हिम्मत हो तो वे इस मुद्दे पर खुली बहस करें। मैं उन्हें बताऊंगा की वसुंधरा राजे के नेतृत्व में कितने विकास कार्य हुए हैं। खान ने उम्मीद जताई कि पायलट उनकी इस चुनौेती को स्वीकार करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें