विडिओ लिंक..
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस रविवार की 'मन की बात' को किसानों और कहानियों के नाम किया. उन्होंने कहा किसान बिल से किसानों को बहुत फायदा होगा साथ ही इस बिल से किसानों को मनचाहे दाम मिलेंगे. उन्होंने बताया कहानी बोलना नई परंपरा बन चुका है और कहानी से परिवार और देश में नई ऊर्जा आएगी.
आत्मनिर्भर किसानों ने देश को बचाया
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के किसानों ने सदी के सबसे मुश्किल वक्त में भी आत्मनिर्भरता दिखाते हुए भारत की नींव को मजबूत किया. मोदी बोले देश का कृषि क्षेत्र, हमारे किसान, हमारे गांव, आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर खुद को बढ़ाया है और मन की बेड़ीयों को तोड़ा हैं. वे बोले कि किसानों को इन नए बिलों से फसल बेचने की आजादी मिलेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें