महाराष्ट्र ग्रामिण बॅंक शाखा बालुर मे उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां. बॅंक किसानो को सुखा अनुदान देने से परहेज कर रहि है ! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

बुधवार, 26 अगस्त 2020

महाराष्ट्र ग्रामिण बॅंक शाखा बालुर मे उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां. बॅंक किसानो को सुखा अनुदान देने से परहेज कर रहि है !



तेज़्ज़न्युज़24.(अनवर पठाण)दि.25/08/2020.

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश की बैंक धज्जियां उड़ा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के निर्देशो का पालन होता हुआ नज़र नहि आ रहा है ! महाराष्ट्र ग्रामिण शाखा बालुर  मे किसानो और सामान्य नागरिको के विविध योजना के‌ पैसे खातो पर जमा होते है !

महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक सेलू तालुका में बालूर के किसानों को सूखा अनुदान देने से परहेज कर रहा है ! सरकार ने पिछले साल भारी बारिश के कारण फसलों के नुकसान के कारण किसानों को सूखा राहत की घोषणा की थी।  आठ महीने बाद, राजस्व विभाग ने 27 जुलाई को महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की बालूर शाखा में चेक जमा किया है और बैंक ने अभी तक किसानों को धन वितरित नहीं किया है।  साथ ही पी.एम किसान सम्मान योजना के पैसे माइक्रो ए. टी.एम. से काढने का बैंक अधिकारियों ने पैसे निकालने का निर्देश जारी किया। जब किसान पैसे निकालने के लिए महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र गये तो उसका कहना आता के आईएडी बंद है और एटीएम में नकदी नहीं है!किसान और अन्य ग्राहक बैंक के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। मांग है कि अग्रणी बैंक को इस संबंध में उचित कार्रवाई करनी चाहिए।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें