छुट्टि मनाने घर जा रहे सीआईडी अधिकारी इम्तियाज अहमद मीर की हत्या, आतंकियों ने घेरकर मारी गोलियां - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

छुट्टि मनाने घर जा रहे सीआईडी अधिकारी इम्तियाज अहमद मीर की हत्या, आतंकियों ने घेरकर मारी गोलियां


जम्मु कश्मीर दि.29/10/2018.
सीआईडी अफसर इम्तियाज अहमद मीर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक पुलिस ऑफिसर की हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनगर के शेरगढ पुलिस थाने में सीआईडी में तैनात सब इंस्पेक्टर इम्तियाज अहमद मीर को आतंकियों ने तब गोली मारी जब वे छुट्टी मनाने अपने गांव जा रहे थे।

सीआईडी ऑफिसर इम्तियाज अहमद मीर अपनी आई-टेन कार से गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुलवामा से ५ किलोमीटर पहले आतंकियों ने उनपर कई गोलियां चलाईं। ये घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वाहीबाग इलाके की है।

शहीद ऑफिसर के शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। गोलियों से छलनी उनके शरीर की कई घंटे तक पहचान नहीं हो सकी, लेकिन २ से ३ घंटे बाद स्थानीय पुलिस की ओर से आखिरकार उनकी पहचान की गई। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन लाया गया।

पुलिस लाइन में सरकारी सम्मान के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें