म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलामानो के जमिन और घर पर बांग्लादेशी बौध्दो को बसा रहि है! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलामानो के जमिन और घर पर बांग्लादेशी बौध्दो को बसा रहि है!

म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलामानो के जमिन और घर पर बांग्लादेशी बौध्दो को बसा रहि है!



म्यांमार सरकार ने रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के घरों और ज़मीनों पर बांग्लादेश के बौद्धों को बसाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है।

मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, म्यांमार सरकार और सेना ने पूर्व नियोजित साज़िश के तहत रोहिंग्याओं का जनसंहार किया और जीवित रह जाने वालों को घर बार छोड़ने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद अब उनके घरों और ज़मीनों में बौद्धों को बसाया जा रहा है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रोहिंग्या मुसलमानों की ज़मीनें और घर बांग्लादेश के बौद्धों को अलाट कर दी गई हैं।

म्यांमार सरकार ने यह क़दम, बांग्लादेश में शरण लेने वाले लाखों रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी को रोकने के लिए उठाया है।

ग़ौरतलब है कि क़रीब 10 लाख रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश के काक्स बाज़ार इलाक़े में शरणार्थी कैम्पों में बहुत ही दयनीय जीवन बिता रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें