यमन की सेना का बडा ऐलानः सऊदी अरब की हवाई, ज़मीनी और समुद्री ताक़त से जुड़े इनफ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे ! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

यमन की सेना का बडा ऐलानः सऊदी अरब की हवाई, ज़मीनी और समुद्री ताक़त से जुड़े इनफ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे !

यमन की सेना का बडा  ऐलानः सऊदी अरब की हवाई, ज़मीनी और समुद्री ताक़त से जुड़े इनफ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे !
url


यमन की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि हमारी मिसाइल युनिट के निशाने पर शत्रुओं के वह मूल प्रतिष्ठान हैं जो उनकी हवाई, समुद्री और ज़मीनी शक्ति को प्रभावित करते हैं।

यमन की सेना के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने बताया कि हमारी मिसाइल युनिट की रणनीति है अचानक हमला करना ताकि शत्रु हमारे मिसाइलों का मुक़ाबला न कर सके। प्रवक्ता ने कहा कि जब तक यमन की जनता के ख़िलाफ़ सऊदी अरब और उसके घटकों के हमले जारी रहेंगे तब तक हमारे जवाबी मिसाइल हमलों बंद नहीं होंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि सऊदी अरब तथा अन्य अतिग्रहणकारी शक्तियां पीछे हटेंगी और उन्हें अपने सारे अपराधों का हर्जाना अदा करना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें