कोन चला रहा है अमेरिका को??
अधिकांश अमेरिकियों का मानना है कि इस देश को इस देश की सेना और ख़ुफ़िया एजेंसियां चला रही हैं।
अमेरिकी समाचार पत्र में प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 60 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि इस देश की सरकारी व ग़ैर सरकारी नीतियों को अधिकतर ग़ैर-निर्वाचित अधिकारी ही बनाते हैं जिसके कारण इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बहुत बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिका की मुख्य पार्टियों डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन समर्थकों का भी मानना है कि अधिकारियों का सरकार के काम-काज में सबसे ज़्यादा हस्तक्षेप है जो जनता द्वारा निर्वाचित नहीं होते और जिसके कारण देश की सरकारें वह नहीं करती जिसके लिए जनता उनका चयन करके उन्हें व्हाइट हाउस तक पहुंचाती है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक 4 अमेरिकियों में से 3 का मानना है कि वॉशिंग्टन इस समय ग़ैर निर्वाचित लोगों के नियंत्रण में है और देश की सरकार उन्हीं के इशारे पर सारे काम करती हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार, 35 प्रतिशत एशियाई और लैटिन मूल तथा अश्वेत अमेरिकियों को इस बात का विश्वास है कि व्हाइट हाउस पर देश की सेना और ख़ुफ़िया एजेंसियों का क़ब्ज़ा है, जबकि 80 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि सरकार उनकी जासूसी करा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें