आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आएंगे राष्ट्रपति सुरक्षा ऐसा कि परिंदा भी पर ना मार सके, जानिए उस दिन के रूट डायवर्जन - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

बुधवार, 7 मार्च 2018

आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आएंगे राष्ट्रपति सुरक्षा ऐसा कि परिंदा भी पर ना मार सके, जानिए उस दिन के रूट डायवर्जन

आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आएंगे राष्ट्रपति सुरक्षा ऐसा कि परिंदा भी पर ना मार सके, जानिए उस दिन के रूट डायवर्जन


राष्ट्रीय
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आएंगे राष्ट्रपति सुरक्षा ऐसा कि परिंदा भी पर ना मार सके, जानिए उस दिन के रूट डायवर्जन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के मौके पर 7 मार्च को देश के सबसे बड़े संविधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे।

सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम की परिंदा भी पैर ना मार सके। जिसमें एडिशनल SP समेत 5000 पुलिस बल एवं एएमयू प्रॉक्टोरियल फोर्स भी मौजूद है।

जिले में तमाम प्रमुख शहर में दाखिल होने वाले रास्ते पर बेरीकेट्स एवं पाबंदी लगा दी गई है।

इस मौके पर ट्रैफिक एडवाईजरी-07-03-2018 को
यातायात व्यवस्था/डायवर्जन जारी किया।

दिनांक 07-03-2018 को जनपद अलीगढ़ में महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार का अलीगढ विश्वविघालय अलीगढ़ में दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान जनपद अलीगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सचांलित कराये जाने हेतु यातायात व्यवस्था/डायवर्जन निम्नवत किया गया है।
बाहरी डायवर्जन दिनांक 07-03-2018 प्रातः 08 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
1- बुलन्दशहर की तरफ से आने वाली बसें/भारी वाहनों को नये बाईपास पर डाइवर्ट किया जायेगा।
2- टप्पल खैर की तरफ से आने वाली बसें/भारी वाहनों को खेरेश्वर चौराहे पर रोका जायेगा एवं एटा बुलन्दशहर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
3- एटा/कानपुर की तरफ से आने वाली बसें/भारी वाहनों को बोनेर तिराहे से नये बाईपास पर डाइवर्ट किया जायेगा।
4- मथुरा की तरफ से आने वाली बसें/भारी वाहनों को नये बाईपास पर डाइवर्ट किया जायेगा।
5- आगरा की तरफ से आने वाली बसें/भारी वाहनों को नये बाईपास पर डाइवर्ट किया जायेगा।
6- डिवाई बुलन्दशहर की तरफ से आने वाली बसें/भारी वाहनों को थाना जवां सुमेरा झाल से गभाना रोड पर डाइवर्ट किया जायेगा।
7- अतराली रोड से आने वाली बसें/भारी वाहनों को अतरौली से सुमेरा झाल की ओर व हरदुआगंज से कासिमपुर जवां की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
8- दिल्ली बुलन्दशहर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गभाना से चण्डौस व सुमेरा झाल ओर डायवर्ट किया जायेगा।

आन्तरिक डायवर्जन

1- नादा पुल से सारसोल चौराहे की ओर, भांकरी पुल से सारसोल चौराहे की ओर एवं एफ0एम0 टावर से सारसोल चौराहे की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
2- रसलगंज चौराहे से सारसोल चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा इन वाहनों को रसलगंज चौराहे से बारहद्वारी, देहलीगेट, नादापुल होते डायवर्ट किया जायेगा।
3- मैरिस रोड चौराहे से लाल डिग्गी तरफ आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। इन वाहनों को मैरिस रोड चौराहे से सेन्टरप्वाइन्ट, सुभाष चौक, कठपुला होते हुये निकाला जायेगा।
4- कठपुला की तरफ से तस्वीर महल व लाल डिग्गी की तरफ आने वाले वाहनों को सुभाष, चौक, सेन्टरप्वाइन्ट, गान्धीआई तिराहा होते हुये निकाला जायेगा।
5- जमालपुर एवं शमसाद मार्केट की तरफ से तस्वीर महल की ओर आने वाले वाले वाहनों को शमसाद मार्केट से फिरदोस फ्लाईओवर से निकाला जायेगा।
6- क्वार्सी चौराहा, एटाचुंगी चौराहा, साससनीगेट चौराहा से रोडबेस बसें/समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। इन वाहनों को नये बाईपास होते हुये निकाला जायेगा।

नो-ट्रैफिक जोन

1- सारसोल चौराहे से तहसील तिराहा से नया जेल फाटक फ्लाई ओवर से तस्वीर महल से कन्ट्रोलरूम तिराहा से लालडिग्गी से ए0एम0यू0 सर्किल से ए0एम0यू0कैम्पस तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।
2- सारसोल चौराहे से मसकट तक, मसकट से भांकरीपुल तक, नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।
3- डी-विश्वास तिराहे से आई0टी0आई पुलिस चौकी बरोला पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों को प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
नोटः- भांकरी पुल से एवं सारसोल चौराहे से उन्ही वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा जिन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाना है। शहर में प्रस्तावित डायवर्जन स्कीम प्रातः 08 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।

पांर्किग व्यवस्था-ए0एम0यू0 अलीगढ़।

1- ए0एम0यू0 एथलेटिक ग्राउन्ड के पीछे पांर्किग व्यवस्था।

पांर्किग व्यवस्था-मसकट मैरिज होम अलीगढ़।
1- रिनोल्ड शोरूम पर पांर्किग व्यवस्था।
2- इन्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के सामने पांर्किग व्यवस्था।
3- वीनीत मोटर्स सर्विस सेन्टर पर पांर्किग व्यवस्था।
4- रॉयल रेजीडेन्सी के सामने स्थित वर्कशॉप पर पांर्किग व्यवस्था।
5- हाजी जहीर वर्कशॉप पर पांर्किग व्यवस्था।
6- टोयटा शोरूम के अपोजिट पांर्किग व्यवस्था।
7- टाटा मोटर्स के बगल की पंर्किग।
8- फलमण्डी व टाटा शोरूम के बीच क

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें