अब सऊदी नरेश की बेटी की गिरफ़्तारी का वारंट जारी! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 18 मार्च 2018

अब सऊदी नरेश की बेटी की गिरफ़्तारी का वारंट जारी!

अब सऊदी नरेश की बेटी की गिरफ़्तारी का वारंट जारी! 

फ्रांस की एक अदालत ने सऊदी नरेश मलिक सलमान और युवराज मोहम्मद बिन सलमान की सौतेली बहन की गिरफ़्तारी का आदेश दिया है।

प्राप्त समाचारों के मुताबिक़ फ्रांस की एक अदालत ने सऊदी नरेश की बेटी “हस्सा बिन्ते सलमान” की गिरफ़्तारी का वारंट इसलिए जारी किया है क्योंकि “हस्सा बिन्त सलमान” ने अपने निजि सुरक्षा गार्ड के माध्यम से पेरिस में एक नागरिक को पिटवाया था।

रिपोर्ट के अनुसार सऊदी नरेश की बेटी “हस्सा बिन्त सलमान” पर आरोप है कि सितंबर वर्ष 2000 में उनके अपार्टमेंट में इंटीरियर डिज़ाइनर का काम कर रहे इंटीरियर डेकोरेटर को अपने निजी सुरक्षा गार्ड से पिटवाकर गंभीर रूप से घायल करवा दिया था। पीड़ित इंटीरियर डेकोरेटर ने इसकी शिकायत स्थानीय न्यायलय में दर्ज करवाई थी। पीड़ित का कहना था कि सऊदी नरेश की बेटी ने अपने गार्ड से पिटवाने के साथ-साथ अपने पैर पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया था।

फ्रांसीसी समाचार पत्रों के अनुसार सऊदी राजकुमारी ने पीड़ित इंटीरियर डेकोरेटर को अपने अपार्टमेंट में घंटों क़ैद में भी रखा था  और बाद में उसका सारा सामान ज़ब्त करके उसे छोड़ा था। इस मामले में एक महीने के बाद, सऊदी राजकुमारी के निजी सुरक्षा गार्ड पर सशस्त्र हिंसा, अपहरण, लूट और हत्या का प्रयास जैसे मामले दर्ज हुए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें