"आंग सांग सुचि"पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा चलाया जाए,अॉस्ट्रेलियाई वकिल.
आस्ट्रेलियाई वकीलों ने म्यांमार के विदेशमंत्री और उच्च सलाहकार के खिलाफ एक केस अदालत में फाइल किया है।आसेआन सम्मेलन में भाग लेने के " आंग सान सूची " की आस्ट्रेलिया की यात्रा के अवसर पर मेलबर्न में कुछ वकीलों ने मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में उन पर मुक़द्दमा दायर किया है।
इस सिलसिले में आस्ट्रेलिया की फेडरल अदालत के एक पूर्व जज सहित कई वकीलों ने एक बयान जारी करके कहा है कि म्यांमार में मुसलमानों के दमन के सिलिसले में ठोस सुबूत मिले हैं जिनसे म्यांमार की सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ योजनाबद्ध अपराध का पता चलता है।
याद रहे 25 अगस्त सन 2017 में पश्चिमी म्यांमार के " राख़ीन " राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना और चरमपंथी बौद्धों के हमले में 6 हज़ार से अधिक रोहिंग्याई मुसलमान मारे गये, 8 हज़ार घायल हुए और लगभग दस लाख लोग, बांग्लादेश भाग गये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें