सीरिया मे अंतकियो का रॉकेट हमला 35 नागरीक हताहत और 23 घायल! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

गुरुवार, 22 मार्च 2018

सीरिया मे अंतकियो का रॉकेट हमला 35 नागरीक हताहत और 23 घायल!

सीरिया मे अंतकियो का रॉकेट हमला 35 नागरीक हताहत और 23 घायल!


सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए रॉकेट हमले में दर्जनों सीरियाई आम नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।

दमिश्क से सैन्य सूत्रों के मुताबिक़ पूर्वी ग़ोता से दमिश्क़ के उपनगरीय इलाकों पर रॉकेट से हमले किए गए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस हमले का अधिकतर आम नागरिक ही निशाना बने हैं।

समाचारों के मुताबिक़ आतंकवादियों द्वारा किए गए रॉकेट हमलों के कारण 35 सीरियाई नागरिक हताहत हुए हैं और साथ ही कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। स्थानीय अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया है कि 23 लोग घायल हैं जिनमें से कई घायलों की स्थिति गंभीर है जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी ग़ोता से आतंकवादियों द्वारा किए गए रॉकेट हमले में मरने और घायल होने वाले सभी सीरिया के आम नागरिक हैं। याद रहे कि सीरियाई सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों लगातार हार का मुंह देख रहे इस्राईल-अमेरिका समर्थित आतंकवादियों ने अब सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों को अपने हमले का निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

ज्ञात रहे कि सीरियाई सेना ने स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर पिछले 18 दिनों के भीतर पूर्वी ग़ोता के 80 प्रतिशत क्षेत्रों को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें