यमन मे सौदी अरब के अपराधो के दहला देनेवाले आकडे. - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 25 मार्च 2018

यमन मे सौदी अरब के अपराधो के दहला देनेवाले आकडे.

यमन मे सौदी अरब के अपराधो के दहला देनेवाले आकडे.


यमन के मानवाधिकार मंत्रालय ने इस देश पर सऊदी अरब और उसके घटकों के सैन्य हमले शुरू होने को तीन साल पूरे होने पर एक रिपोर्ट जारी करके बताया है कि इस दौरान 38500 असैनिक हताहत और घायल हुए हैं।

अलमसीरा टीवी के अनुसार यमन के मानवाधिकार मंत्रालय ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी करके बताया है कि सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों में मारे जाने वालों में लगभग तीन हज़ार बच्चे और दो हज़ार से अधिक औरतें हैं। सऊदी अरब के सैन्य हमलों के कारण परोक्ष रूप से लगभग तीन लाख यमनी नागरिक अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।



यमन के मानवाधिकार मंत्रालय ने बताया है कि कुपोषण के कारण लगभग ढाई लाख बच्चे मारे गए जबकि साढ़े सत्रह हज़ार बच्चे उपचार के लिए विदेश न जा पाने के कारण अपनी जान गंवा बैठे। यमन पर हमला करने वालों ने 600 मस्जिदों और 291 पर्यटन केंद्रों को पूरी तरह से तबाह कर दिया जबकि उनके हमलों में यमन के 393 एेतिहासिक व पुरातन केंद्रों को भारी क्षति पहुंची।



यमन के मानवाधिकार मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सऊदी अतिक्रमणकारियों ने 400 सरकारी व निजी संपर्क नेटवर्क्स, 420 बिजली केंद्रों, 450 पेट्रोल पम्पों और गैस स्टेशनों को पिछले तीन बरस में तबाह किया है। सऊदी अरब और उसके घटकों द्वारा यमन पर किए जा रहे हमलों के कारण इस देश के 25 लाख बच्चे स्कूल और काॅलेज नहीं जा पा रहे हैं। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका, यूएई और कई अन्य देशों की मदद से 15 मार्च 2015 से यमन पर भयावह हवाई हमले शुरू किए थे और उसने इस देश का जल, थल और वायु मार्ग से घेराव कर रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें