सऊदी अरब ने इराक के चुनाव के हतस्तक्षेप के लिए 100 डॉलर कि भारी राशी विशेष कि है!
अरब मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब ने इराक़ में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप के लिए 100 मिलियन डॉलर की भारी राशी विशेष की है।
मेहर न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के आले सऊद शासन ने इराक़ में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप करने और उसमें गड़बड़ी करने का प्रयास आरंभ कर दिया है और इस संबंध में रियाज़ सरकार ने 10 करोड़ डॉलर की भारी राशी भी विशेष कर दी है।
रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब ने इराक़ के आगामी संसदीय चुनाव के लिए एक समिति भी बनाई है और इस नई समिति का अध्यक्ष इराक़ में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत सामिर अस्सबहान को बनाया है। सूत्रों के मुताबिक़ आले सऊद शासन द्वारा इराक़ के संसदीय चुनाव में हस्तक्षेप के लिए बनाई गई समिति में सऊदी अरब के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और खुफ़िया विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
सऊदी अरब ने एक ख़ुफ़िया टीम भी बनाई है जो इराक़ के अर्बील, बग़दाद, अम्मान और ओमान तथा दुबई में तैनात की गई है जिनका काम अलग-अलग रास्तों से इराक़ में 10 करोड़ डॉलर को बांटना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें