सिरिया में पश्चिम के प्रोपेगंडों का लक्ष्य, आतंकवाद पर सीरिया की विजय को रोकना हैः बुसैना शाबान
संवाददाता.
सीरिया के राष्ट्रपति की मीडिया व राजनैतिक सलाहकार बुसैना शाबान ने पूर्वी ग़ोता में जारी लड़ाई को अत्यंत निर्णायक बताया और कहा कि पश्चिम की ओर से मचाए जा रहे हंगामों का वास्तविक लक्ष्य, आतंकी गुटों पर सीरियाई सेना की विजय को रोकना है।और उन्होंने ये भी कहा कि यह सिर्फ़ मीडिया वाॅर है और पश्चिम की ओर से सीरिया पर लगाए जा रहे निराधार आरोपों से स्पष्ट होता है कि वह पूर्वी ग़ोता में सीरियाई सेना को मिल रही विजय से बौखलाया हुआ है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ज़ायोनी शासन और कुछ पश्चिमी देश, पूर्वी ग़ोता में आतंकियों पर हमले में रुकावट डाल रहे हैं, कहा कि आतंकियों के हमलों से देश की राजधानी दमिश्क़ और दसियों लाख लोगों की सुरक्षा के लिए ग़ोता की लड़ाई निर्णायक है।सीरिया के राष्ट्रपति की मीडिया व राजनैतिक सलाहकार बुसैना शाबान ने सीरियाई जनता पर आतंकियों के हमले पर पश्चिम के मौन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब तक हमने पश्चिम वालों की ज़बान से दमिश्क़ में आम नागरिकों पर हमलों और सीरियाई जनता के जनसंहार के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। उन्होंने बताया कि ग़ोता के अधिकांश आम नागरिक आतंकियों के हाथों बंधक बने हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें