मुंबई में 50000 किसानों का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर कर्ज़ माफ़ी के नाम पर विश्वासघात का इल्ज़ाम, अब तक 1753 किसानों ने की ख़ुदकुशी
विश्ष.संवाददाता.सज्जादअली नायाणी
महाराष्ट्र के लगभग 50 हज़ार किसानों ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। 6 मार्च को नासिक से किसानों का चला विरोध मार्च सोमवार की सुबह मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचा।
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के नर्म रुख़ के बावजूद किसान विधान सभा का घेराव करना चाहते थे। किसानों का इल्ज़ाम है कि राज्य सरकार ने क़र्ज़ माफ़ी के नाम पर उनके साथ विश्वास घात किया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुयीं तो वे लंबे समय तक मुंबई में विधान सभा का घेराव करेंगे। किसानों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल 34000 करोड़ के सशर्त कृषि माफ़ी की जो घोषणा की थी उस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। पिछले साल जून में की गयी इस घोषणा के बाद से अब तक महाराष्ट्र में 1753 किसान ख़ुदकुशी कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें