गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018
औरंगाबाद इज्तेमा भारत के इतिहास में जुड़ेगा एक और सुनहरा पन्ना:
औरंगाबाद इज्तेमा भारत के इतिहास में जुड़ेगा एक और सुनहरा पन्ना:
औरंगाबाद शहर से 22 किलो मीटर की दुरी पर गंगापुर तहसील के लिम्बे जलगांव में 24 25 और 26 फरवरी 2018 को आयोजित महा विशाल तब्लीगी इज्तेमा का भव्य आयोजन किया गया है.भारत के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना ओरंगाबाद तब्लीगी इज्तेमा के नाम से भी लिखा जाएगा जिस में दीनी मुस्लिम समाज के देश विदेश से लाखो लोगों की आने की उनके अखलाख, उनके सहयोग और उनके व्यवहार का इतिहास होगा, आने वाले लाखो लोग होंगे लेकिन जर्रा बराबर किसीको कोई तकलीफ नहीं होगी. इस्लाम अमन का प्रतिक है इस बात की गवाही लाखो लोग देंगे. पिछले 4 माह से इस इज्तेमा की तैयारी में हज़ारो युवा दिन रात नि शुल्क मेहनत खिदमत कर रहे हे. लोग लगातार लगे हुए हे और इस इज्तेमा में 3 हज़ार से ज्यादा शादियाँ होंगी, जो इस्लामिक तरीके से बिना किसी फिजूल खर्ची के साथ.इस इज्तेमा में हर जिले के लिए सेपरेट इन्तेजाम किया गया है. हज़ारों वुज़ू खाने, तहारत खाने, ग़ुस्ल खाने 1 जिले के 4 झोंन इस हिसाब से खाने की होटलों का इन्तेजाम किया गया है. पिने के पानी की व्यवस्था, जिस कार्यक्रम की कई एकड़ जमीन पर पार्किंग की व्यस्था की जाएगी इस कार्यक्रम में कितने लोग शिरकत करेंगे और इतना सिस्टमेटिक इन्तेजाम देखकर और सुनकर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है. इतने बड़े मजमे में खाने पिने की वस्तुओं की गुणवत्ता के लिए जांच टीम का भी गठन किया गयाहै. इस सारे आयोजन और नियोजन को कामियाब करने के लिए हर एक व्यक्ति को दुआ के साथ साथ अपनी जिम्मेदारियां भी निभानी होगी,उम्मीद है ये इज्तेमा एक अज़ीम इंकिलाब का जरिया बनेगा। इन शा अल्लाह।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

اللہ تعالی اجتماع کو کامیاب بنانے اور اکابرین تبلیغی جماعت کے درمیان صلح کا ذریعہ بنائے آمین
जवाब देंहटाएं