- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

कासगंज की घटना की निष्पक्ष जांच हो-शिवपाल यादव


 
उत्तर प्रदेश | 03 फ़रवरी 2018 लखनऊ, 03 फरवरी (एएनएस)। सपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कासगंज की घटना के मामले में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को सरोजनीनगर के एक निजी महाविद्यालय के स्थापना दिवस व दीक्षान्त समारोह में शामिल होने आये श्री यादव ने खास बातचीत में कासगंज की घटना को दु:खद बताते हुए कहा कि सरकार को विशेष मोहल्लों में नारेबाजी कर आपसी वैमनस्य पैदा करने वाले सभी अराजक तत्वों चाहे वह जिस दल के हो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन सरकार की मशीनरी वहॉ शान्तिपूर्वक रहकर आपसी एकता को मजबूत करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो इससे भी ज्यादा दु:खद है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो .राम गोपाल यादव द्वारा राज्यसभा में कासगंज मामले पर दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह जॉच का विषय है लेकिन उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक चंदन गुप्ता की मौत पुलिस की गोली से हुई है। सपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से इसकी निष्पक्ष जॉच कराये जाने की मॉग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें