सऊदी अरब की फ़ाइव स्टार जेल रिट्ज़ कार्लटन में युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा क़ैदी बनाए गए दर्जनों अरबपतियों में से एक राजकुमार की मौत हो गई है। - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

सऊदी अरब की फ़ाइव स्टार जेल रिट्ज़ कार्लटन में युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा क़ैदी बनाए गए दर्जनों अरबपतियों में से एक राजकुमार की मौत हो गई है।

सऊदी अरब की फ़ाइव स्टार जेल रिट्ज़ कार्लटन में युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा क़ैदी बनाए गए दर्जनों अरबपतियों में से एक राजकुमार की मौत हो गई है।


लंदन स्थित अल-क़ुद्स अरबी समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक़, रिट्ज़ कार्लटन जेल में यातनाएं दिए जाने के मेजर जनरल अली अलक़हतानी की मौत हो गई है।
रोयल गार्ड फ़ोर्स में सक्रिय क़हतानी को नवम्बर के शुरू में गिरफ़्तार किया गया था, वह पूर्व सऊदी किंग अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अज़ीज़ के पुत्र, राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह के प्राइवेट कार्यालय के के मैनेजर थे।
बिजली के झटके दिए जाने के कारण, 12 दिसम्बर को अल-क़हतानी की मौत हो गई थी, उनके परिजनों के मुताबिक़, उन्हें इतनी बुरी तरह यातनाएं दी गई थीं कि शव मिलने के बाद वे उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे।
ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब के युवराज एवं रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने वित्तीय अनिमतताओं के ख़िलाफ़ अभियान के बहाने देश के दर्जनों अरबपति राजकुमारों एवं उद्योगपतियों को गिरफ़्तार करके रिट्ज़ कार्लटन होटल में क़ैद कर दिया है।
हालांकि जानकार सूत्रों का मानना है कि इन अरबपति व्यापारियों की गिरफ़्तारी से जहां बिन सलमान अपने लिए शाही तख़्त पर बैठने के मार्ग में आने वाली रुकावटों को साफ़ कर रहे हैं, वहीं यमन युद्ध एवं क्षेत्र में आतंकवाद के भारी समर्थन के कारण बजट घाटे को पूरा करने के लिए इन अरबपतियों से अरबों डॉलर वसूल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें