भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में शादी का झांसा देकर एक साल से अधिक समय तक एक युवती का बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। कल गुरुवार को पीड़िता ने संबंधित कोलार थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
कोलार थाना पुलिस ने इंडिया वन समाचार को बताया कि फरियादी 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी दिव्यार्थ द्विवेदी के खिलाफ धारा 376, 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी दिव्यार्थ, प्रायवेट ठेकेदार है और गेहूंखेड़ा स्थित एक मकान में किराए से रहता है। करीब डेढ़ साल पूर्व दिव्यार्थ की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फरियादी युवती के साथ दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
फरियादी युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी दिव्यार्थ ने उसे एक साल उसे अपना लिवइन पार्टनर बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी द्वारा फरियादी युवती के साथ कई बात दुष्कर्म किया गया।
पुलिस का कहना है कि जब फरियादी युवती ने आरोपी दिव्यार्थ पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह साफ मुकर गया। आरोपी द्वारा युवती के साथ मारपीट भी की गई। कल गुरुवार को फरियादी युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी दिव्यार्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी दिव्यार्थ द्विवेदी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें