दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने से भारत ने किया इन्कार. !............ - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 8 अप्रैल 2018

दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने से भारत ने किया इन्कार. !............

दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने से भारत ने किया  इन्कार.  !............
Url


नई दिल्ली.
   भारत ने इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने से इन्कार कर दिया है।
      भारत ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा पार से आंतकवाद को लगातार बढ़ावा दे रहा है, ऐसे माहौल में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस या सार्क) के साथ आगे बढ़ना मुश्किल है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि दक्षेस के इस्लामाबाद सम्मेलन को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली पहल कर सकते हैं। गत दो बरस से दक्षेस सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ है।
    शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली की मुलाक़ात में यह मुद्दा उठा। नेपाली प्रधानमंत्री तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं। मोदी और ओली के बीच हुई चर्चा के बारे में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात का उल्लेख किया कि काठमांडू सम्मेलन में वे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने मौजूदा हालात में सीमा पार से जारी आतंकवाद की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए ठीक नहीं है और ऐसी परिस्थितियों में इस तरह की पहल के साथ आगे बढ़ना मुश्किल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें