सौदी युवराज मुहम्मद बिन सलमान के संभावित बगदाद दौरे का व्यापक विरोध, सोशल मिडिया पे चला कँपेन. - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

बुधवार, 21 मार्च 2018

सौदी युवराज मुहम्मद बिन सलमान के संभावित बगदाद दौरे का व्यापक विरोध, सोशल मिडिया पे चला कँपेन.

सौदी युवराज मुहम्मद  बिन सलमान के संभावित बगदाद दौरे का व्यापक विरोध, सोशल मिडिया पे चला कँपेन.


सज्जाद आली नयाणी.
 एेसी हालत में कि कुछ संचार माध्यम सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की इराक़ यात्रा के बारे में समाचार दे रहे हैं, इराक़ के राजनैतिक, मीडिया और सोशल मीडिया हल्क़ों में इस यात्रा का व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद से रियाज़ के संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सऊदी क्राउन प्रिंस की बग़दाद यात्रा के बारे में कुछ अरब और इराक़ी मीडिया की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय इराक़ी कार्यकर्ताओं ने सऊदी क्राउन प्रिंस का हम स्वागत नहीं करते हैश टैग से अभियान शुरु किया और सोशल मीडिया पर यह हैश टैग ट्रेंड करने लगा।

इराक़ी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर सऊदी क्राउन प्रिंस के संभावित इराक़ दौरे पर रोष व्यक्त करते हुए अपने विरोध की घोषणा की।
         सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पिछले 15 वर्षों के दौरान इराक़ के बारे में सऊदी अरब की शत्रुतापूर्ण नीतियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सऊदी अरब द्वारा इराक़ में सक्रिय आतंकवादियों के  वित्तीय और राजनैतिक समर्थन के कारण हज़ार आम नागरिक मारे गये जबकि इस देश के आधार भूत ढांचों को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचा है।

दियाला प्रांत में मानवाधिकार कार्यकर्ता अहमद अबुल क़ासिम ने दुनिया में आतंकवाद के सबसे बड़े समर्थक के इराक़ दौरे का विरोध करते हुए कहा कि इस दौरे से इराक़ में आतंकवाद के विरुद्ध अभियान में शहीद होने वालों के परिजनों की भावनाएं आहत होंगी। 

इराक़ के एक पत्रकार सैफ़ अलख़य्यात ने समस्त इराक़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए मुहम्मद बिन सलमान के इराक़ दौरे का विरोध किया और अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कम से कम पांच हज़ार सऊदी आतंकवादियों ने इराक़ में आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम दी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें