अजमेर के पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन पर हुई जमकर राजनीति। - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

रविवार, 4 मार्च 2018

अजमेर के पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन पर हुई जमकर राजनीति।

अजमेर के पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन पर हुई जमकर राजनीति।

भाजपा मंत्री देवनानी के उद्घाटन करने पर कांग्रेस के सांसद रघु ने कहा संसद में उठाएंगे विशेषाधिकार हनन का मामला।

======
4 मार्च को अजमेर के मुख्य डाक घर में पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर भाजपा और कांग्रेस की ओर से जमकर राजनीति हुई।  अब तक अजमेर में कांग्रेस का सांसद-विधायक नहीं था, इसलिए भाजपा अपने नजरिए से उद्घाटन शिलान्यास आदि करवाती रही, लेकिन हाल के उपचुनाव में रघु शर्मा के कांग्रेस का सांसद बन जाने से अब सरकारी समारोहों में कांग्रेस का भी दखल हो गया है। यही कारण रहा कि 4 मार्च को सुबह 10 बजे से पहले ही सांसद रघु शर्मा कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती आदि डाक घर पहुंच गए। पोस्ट मास्टर जनरल राम भरोसे, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी राजेन्द्र सिंह आदि से सांसद रघु का कहना रहा कि उद्घाटन के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह नहीं आ रहे है,ं इसलिए प्रोटोकाॅल के अनुरूप पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन मैं करुंगा। रघु और अधिकारियों के बीच वार्ता चल ही रही थी कि राजस्थान के स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और मेयर धर्मेन्द्र गहलोत भी डाक घर आ गए। देवनानी का कहना रहा कि अजमेर में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने के लिए मैं पिछले चार वर्षों से मेहनत कर रहा हंू इसलिए कार्यालय का उद्घाटन मैं करुंगा। देवनानी ने यह भी कहा कि केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने भी उद्घाटन के लिए मेरे लिए ही कहा है। इस पर सांसद रघु ने प्रस्ताव रखा कि उद्घाटन मेयर गहलोत से करवा लिया जाए। देवनानी ने सांसद पर आरोप लगाया कि मेयर का नाम प्रस्तावित कर भाजपा में फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है। बाद में देवनानी का कहना रहा कि सब लोग मिलकर उद्घाटन की रस्म अदा कर लेते हैं। लेकिन इस प्रस्ताव को सांसद ने ठुकरा दिया। बाद में सांसद रघु ने मीडिया से कहा कि डाक विभाग के अधिकारियों ने मुझ से उद्घाटन नहीं करवा कर सांसद के विशेषाधिकार का उल्लंघन किया है। अब इस मामले को संसद में उठाया जाएगा। बाद में देवनानी और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया।
कथनी और करनी में अंतरः
राजनेता अक्सर यह दावा करते हैं कि विकास के काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन चार मार्च को पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस के नेता राजनीति करने में पीछे नहीं रहे। पिछले चार वर्षों से मौज मस्ती कर रहे भाजपा नेताओं को भी अब यह समझना होगा कि सांसद कांग्रेस पार्टी का है। चार मार्च की घटना से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ आई थी। यदि ऊपर का दबाव नहीं होता तो रघु शर्मा ही उद्घाटन करते। अजमेर के भाजपा नेता भले ही पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने का श्रेय लें, लेकिन ऐसे कार्यालय देशभर में 191 खोले जा रहे हैं। अजमेर से पहले तो पाली जैसे छोटे जिले में खुल चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें