- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शनिवार, 13 जनवरी 2018

लखनऊ में दम घुटने से चार मजदूरों की मृत्यु


लखनऊ, 13 जनवरी (टिएन24)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में आज एक होटल के बेसमेंट में दम घुटने से चार मजदूरों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोमती नगर इलाके स्थित होटल में कल रात  मोहम्मद शाहिद, राजकुमार, राम नरेश और निहाल अहमद अपना काम पूरा करने के बाद सोने चले गये। ठंड से बचने के लिये चारों कोयला जलाकर सो रहे थे। होटल के बेसमेंट में सुबह उनके शव बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि मजदूर कोयला जलाकर सो रहे थे। संभावना है कि उनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है। मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें