- Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

सीरिया की सेना ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए दक्षिण पश्चिमी दमिश्क़ के आसपास के क्षेत्रों में 17 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने बैते जिन्न और मग़र्रुल मबर नामक क्षेत्रों में नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों पर तोपख़ानों से हमला किया जिसके कारण आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गये और कई आतंकी मारे गये।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दक्षिण पश्चिमी दमिश्क़ के आसपास स्थित पहाड़ी इलाक़ों में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों को भीषण झड़पों के बाद भारी नुक़सान पहुंचाया।

इसी मध्य सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक आर्मी के मीडिया सेन्टर ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया और इराक़ के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के उद्देश्य से सीरिया के दैरिज़्ज़ूर शहर में इराक़ी सेना के साथ मिलकर संयुक्त आप्रेशन रूम बनाया गया है।

उधर सीरिया में रूसी सेना के कमान्डर सर्गेई सोरोकीन ने कहा है कि पिछले सात महीने के दौरान 32 हज़ार आतंकी मारे गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें