CAA पर ओवैसी का एलान – शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा अधिकार, हिं’सा होने पर हो जाऊंगा अलग ! - Tezznews24

Tezznews24

Marathi news portel

Blt add

Breaking

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

CAA पर ओवैसी का एलान – शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा अधिकार, हिं’सा होने पर हो जाऊंगा अलग !

नई दिल्लीः नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में जारी प्रदर्शन के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) नेताओं की बैठक में पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम इस CAA और प्रस्‍तावित एनआरसी बिल का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।

इस बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें कानून का पुरजोर विरोध करना है, लेकिन पुलिस की अनुमति और शांति के बाद ही। लखनऊ, दिल्ली, मंगलुरु में पुलिस की बर्बरता और हिंसा हुई थी, दो लोगों की मौत हो गई। अगर हिंसा होती है, तो हम इसकी निंदा करेंगे और इससे खुद को अलग कर लेंगे।
ओवैसी ने कहा, ”असम में एनआरसी लागू होने के बाद जो लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं उनके साथ सरकार क्या करेगी। सरकार बताए कि उन लोगों को लेकर क्या रुख है। असम के एक मंत्री कहते हैं कि मुसलमानों को बाहर निकाल देंगे और हिंदुओं को नागरिकता देंगे। अफवाह खुद सरकार फैला रही है।”
गौरतलब है कि बीते गुरुवार हुए हिंसक प्रदर्शन में मंगलुरु में दो और लखनऊ में एक शख्स की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के आधार पर मंगलुरु में पुलिस की गोली लगने से दोनों की मौत हुई। इसके अलावा आज कानपुर में गोली लगने से आठ लोग घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें